मंगलवार, 2 अगस्त 2022

6वर्ष के बालक ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए मिर्जापूर से लखनऊ की दूरी दौड़ कर की पूरी

6वर्ष के बालक ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए मिर्जापूर से लखनऊ की दूरी दौड़ कर की पूरी
बालक ने मिर्जापुर से शुरू की लखनऊ की दौड़ विंध्याचल ( मिर्जापुर ) । अटल चौक से सोमवार को सुबह एक बालक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए दौड़ते हुए निकल पड़ा । इस बालक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । प्रयागराज के नरोत्तम ललितपुर , मांडा खास निवासी छह वर्षीय बादल बिंद ने 23 जुलाई 2021 को प्रयागराज से 16 दिन लगातार पैदल चलकर दिल्ली पहुंच कर बहादुरी का परिचय दिया था । पिता कृष्णकांत बिंद ने कहा कि उनके बेटे की इच्छा है कि वह इस छोटी सी उम्र में ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मैराथन के माध्यम से नाम दर्ज कराने के लिए विंध्याचल के अटल चौक से मुख्यमंत्री कार्यालय दौड़कर पहुंचे । पिता ने बताया कि बादल की यह तीसरी दौड़ है । इससे पहले काजल निषाद के साथ प्रयागराज से लखनऊ और प्रयागराज से विंध्याचल धाम से मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए दौड़ लगाता छह वर्षीय बालक बादल बिंद । ही दिल्ली के लिए दौड़ लगा चुका है । गोल्ड प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त करते हुए बादल बिंद ने सोमवार को कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम से हमारी शुरू हुई यात्रा लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच कर समाप्त होगी । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any doubts, please let me know