गुरुवार, 4 अगस्त 2022

वाराणसी के नमो घाट पर टिकट लगाने की खबर बुधवार, 3 अगस्त को दिन भर चर्चा में रही.

बनारस (काशी )में साल 2019 में प्रधान मंत्री मोदी ने नमो घाट का उद्घाटन किया था इस घाट को पहले खिड़किया घाट के नाम से जाना जाता था नमो घाट को दो चरणों में बनाया गया है सूर्य नमस्कार को समर्पित इस घाट को 34 करोड़ की लागत से बनाया गया है नमो घाट करीब आधा किलोमीटर लंबा है इस घाट पर मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे थीम्स को प्रमोट किया गया है
वाराणसी के नमो घाट पर टिकट लगाने की खबर बुधवार, 3 अगस्त को दिन भर चर्चा में रही. आज से नमो घाट पर जाकर 4 घंटे बिताने के लिए 10 रुपये का टिकट लगाया गया है. दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी अलग-अलग टिकट लगाए गए हैं. हालांकि टिकट लगाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा दिखने लगा. इसके बाद वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने टिकट लगाने के इस आदेश को रद्द कर देने की बात कही.
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल भले ही टिकट को रद्द करने की बात कर रहे हों, लेकिन आजतक के बृजेश कुमार की खबर के मुताबिक लोगों से (खबर लिखे जाने तक) टिकट वसूला जा रहा है, जिसका गुस्सा और नाराज़गी लोगों में देखने को मिल रही है

नमो घाट पर गेट के बाहर लगाए गए टिकट के चार्ट की तस्वीर भी सामने आई है. इसके मुताबिक सिर्फ घाट में प्रवेश करने या 4 घंटे तक घाट पर बिताने के लिए आपको 10 रुपये चुकाने होंगे चार घंटे के लिए अगर आप घाट की पार्किंग में दो पहिया गाड़ी खड़ी कर रहे हैं तो 20 रुपये देने होंगे वहीं चार पहिया गाड़ी 2 घंटे के लिए खड़ी करने के लिए 50 रुपये और 4 घंटे खड़ी करने के लिए 100 रुपये देने होंगे इस बोर्ड के एक नोट में लिखा गया है कि 12 साल तक के बच्चों के लिए कोई टिकट नहीं है.

लो जी, एक और सौगात!

नमो घाट पर टिकट लगाने की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any doubts, please let me know