सोमवार, 5 जुलाई 2021

एक पूरी ट्रेन जब गायब हो गयी ,एक अजीब रहस्यमायेी कहानी



ज़नेटी ट्रेन ? दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं, जो आज तक लोगों के लिए रहस्य ही बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक है साल 1911 में घटी एक घटना, जिसमें 106 लोगों को ले जा रही एक ट्रेन सुरंग में घुसते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। इस ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि वो आखिर कहां गई? 



बात शुरू होती है जून 1911 से. उसी साल जून में एक इटालियन रेलवे कंपनी Zanetti ने अपनी ट्रेन के नए मॉडल के लिए एक फ्री राइड देने का एलान किया. इसके लिए 100 यात्रियों समेत 6 रेलवे कर्मचारी थे. ट्रेन में खाने-पीने का अच्छा बंदोबस्त था और यात्री आराम से गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक सुरंग में पहुंचते के बाद ट्रेन गायब हो गई. उसके बारे में काफी सारी खोजबीन हुई लेकिन ट्रेन का कोई पता नहीं चला.

इसी अफरातफरी में दो यात्री ट्रेन से किसी तरह बाहर निकल आए. वे किस तरह से बंद ट्रेन से बाहर आ सके, इसके बारे में भी खुद वे भी नहीं जानते थे. बाद में उस सुरंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया. इस हैरतअंगेज घटना के बाद भी ट्रेन का रहस्य और गहराता चला गया. कई लोगों के मुताबिक ट्रेन को किसी पारलौकिक ताकत ने जकड़ लिया और वे टाइम ट्रैवल करते हुए भूतकाल में पहुंच गई. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये 1840 के मैक्सिको में पहुंच गई थी.



दशकों बाद मैक्सिको की एक डॉक्टर ने दावा किया था कि वो जिस अस्पताल में काम करती है, वहां 104 लोगों को भर्ती कराया गया था, लेकिन वे सारे लोग मानसिक तौर पर विक्षिप्त हो चुके थे. वे यह कहते जा रहे थे कि वे किसी ट्रेन से आए हैं लेकिन कोई डीटेल नहीं दे पा रहे थे.

वैसे इस भुतहा ट्रेन के बारे में कोई खास प्रमाण नहीं मिलते हैं. उस दौर में इटली के कई सम्मानित स्थानीय लोगों को लेकर यात्रा करती और गायब हुई ट्रेन के बारे में स्थानीय स्तर पर खबरें आईं और बाद में वे भी एकाएक हटा ली गईं. इसका घटना का नामोनिशान तक मिट रहा था लेकिन बीच-बीच में ऐसी चीजें आ जाती हैं, जो इस गायब हुई ट्रेन के यात्रियों से जुड़ी होती हैं.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any doubts, please let me know