गुरुवार, 15 जुलाई 2021

राहुल यादव, जहां एक घर में चोरी के बाद फिल्मी अंदाज में चोर एक माफ़ीनामा चिट्ठी छोड़ कर गया है. दोस्त की जिंदगी खतरे में होने के चलते चोरी की वारदात चिट्ठी में लिख कर कबूली है

 







चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक घर में चोरी के बाद फिल्मी अंदाज में चोर एक माफ़ीनामा चिट्ठी छोड़ कर गया है. दोस्त की जिंदगी खतरे में होने के चलते चोरी की वारदात चिट्ठी में लिख कर कबूली है और पैसे आने पर घर में फेंकने की बात भी लिखी है.

जानकारी के मुताबिक़ भिंड शहर के भीमनगर निवासी रीमा मौर्य ने कोतवाली थाना पहुंच कर अपने घर चोरी होने की सूचना देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना हैं की उसके पति छत्तीसगढ़ में एसएएफ में नौकरी करते हैं और वह भिंड में अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है. हाल ही में 30 जून को वह मुरैना के पोरसा में अपने मायके गयी थी. घर पर ताला लगा हुआ था, सोमवार पांच जुलाई को जब वो घर वापस आयी तो घर में ताले टूटे मिलें और घर का कीमती सामान गायब था.







सोने चांदी के ज़ेवर ले गया चोर
पीड़िता के मुताबिक़ जब वह मायके से घर आई तो घर के बाहर का ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर कमरे का ताला टूटा था, और उसके सूटकेस से सोने की दो अंगूठी, और समान भी चोरी होई थी  जिसकी जानकारी उसने पुलिस में दी है.
इस चोरी में फिल्मी अन्दाज तब सामने आया जब महिला के घर चोरी के बाद एक चिट्ठी भी पुलिस के हाथ लगी है. जानकारी के मुताबिक़ चोर चोरी के बाद घर में एक इमोशनल चिट्ठी छोड़ गया है. जिसने उसने लिखा है कि जय हिंद, जय भारत, सॉरी दोस्त, मजबूरी थी, अगर मैं ये नहीं करता तो मेरे दोस्त की जान चली जाती, टेन्शन मत लेना, मेरे पास पैसे आते ही मैं तुम्हारे घर पैसे फेंक जाऊंगा.




पीड़ित महिला ने थाना कोतवाली में यह चिट्ठी सबूत के तौर पर पुलिस को सुपुर्द कर दी है. वहीं पुलिस भी मामले में अपराध क़ायम कर जांच में जुट गयी है. साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी फ़ुटेज भी खंगाले जा रहे है









पुलिस को अपने मुखबिरों से पता चला की उसी मोहल्ले का राहुल यादव नाम का एक लडका है जिसने चोरी की है। पुलिस उसे उठा कर लाती है। और उससे एक कागज पर लिखवाती है। लेटर की और उसकी हेटराइटीग  मैच हो जाती है। तब राहुल यादव सारी हकीकत पुलिस को बताता है। कि ये चोरी गलत काम या चोरी की नियात से नही की मेरा एक जिगरी दोस्त है जिसको एक दमदार आदमी ने पैर में गोली मार दी हैं। मैने अपने दोस्त का बदला लेने कि सोचा है कि मै भी उसके पैर में गोली मारूंगा उसके लिये मुझे बंदूक की जरूरत थी मेरे पास पैसा नही था इसलिये मैने चोरी की मगर मेरे पास जब पैसा होता तो मै चोरी का डबल पैसा उनके घर दे आता । पुलिस ने पूछा धूम 3 का क्या मतलब तो उसने बताया की घरवालो को लगे कि जैसे आमीर खान चोरी कर के गरीबो को देता है। उनकी भलाई करता है तो घरवालो कोभी लगे कि मैभी उसी तरह का हो । मगर पुलिस केस कर के कार्ट  ले गई है। देखना कोर्ट का क्या फैसला आता है जानेने  के लिये मेरे Telegram से जुड़े यहा क्लिक करे ........ https://t.me/azcreative7135





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

if you have any doubts, please let me know