पंकज सिंह उर्फ समशेर सिंह राणा एक राजनीतिज्ञ और अपराधी है, जो 2001 के प्रतिशोध से सम्बन्धित एक डकैत हत्यारी फूलन देवी की हत्या के लिए सजा सुनाई गई थी। लेकिन वह एशिया की सबसे बड़ी और सिक्योर तिहाड़ जेल से भी भागकर तालिबान शासित अफगानिस्तान जाकर राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को वापस भारत ले आए।
सपा सांसद फूलन देवी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पा चुके शेर सिंह राणा ने मध्य प्रदेश के छतरपुर से पूर्व विधायक की बेटी के साथ रुड़की में शादी कर ली। जमानत पर जेल से बाहर आए शेर सिंह राणा ने दहेज में मिली 10 करोड़ की खदान, 31 लाख रुपए के शगुन को ठुकराकर चांदी का सिक्का लेकर शादी की रस्म अदा की। जानते हैं कौन है शेर सिंह राणा और फूलन देवी से क्या थी उसकी रंजिश...
उसने फिल्मी अंदाज में मिर्जापुर की सपा सांसद फूलन देवी को सरेआम गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद राणा ने कहा था कि उसने बेहमई में 22 राजपूतों की हत्याओं का बदला लिया है। हालांकि, बेहमई कांड में राणा की फूलन से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी।
क्या था बेहमई कांड
डकैत फूलन देवी ने 14 फरवरी 1981 को बेहमई में 22 ठाकुरों को सरेआम गोली मार दी थी। कानपुर देहात से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक राजपूत बहुल गांव में आज भी फूलन देवी के कहर की गूंज सुनाई देती है। हालांकि, बेहमई हत्याकांड के बाद फूलन देवी गिरोह पुलिस के निशाने पर आ गया और मुठभेड़ों में फूलन का गैंग करीब-करीब खत्म कर दिया गया।
शेर सिंह राणा करीब तीन साल बाद 17 फरवरी 2004 को तिहाड़ जेल से फिल्मी अंदाज में भाग निकला।पुलिस की काफी मशक्कत के बाद 17 मई 2006 को शेरसिंह राणा को कोलकाता के एक गेस्ट हाउस से एक बार फिर से गिरफ्तार किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
if you have any doubts, please let me know